फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों ने शानदार प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
कींडर गार्डन स्कूल के बच्चे वार्षिक समारोह में प्रस्तुतियां देते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में चुबी चिक्स किंडरगार्डन स्कूल रिकांगपिओ ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना गीत और स्वागत गीत से किया गया। समारोह में आरसी मेहता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं देवंती मेहता विशेष अतिथि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

समारोह में प्ले स्कूल के नौनिहालों ने फैंसी ड्रेस पहनकर शानदार प्रस्तुतियां दीं। तत्पश्चात नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्रों ने फैंसी ड्रेस, सोलो डांस, ग्रुप डांस पेश करके धमाल मचाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की हौसला अफजाई की और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। अंत में मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंध निदेशक विपिन चौहान, नरेश, विनोद शर्मा और कौशल्या चारस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें