फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबिरंगे परिधानों में सजे स्प्रिंग डेल के छात्र छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्प्रिंग डेल स्कूल रामपुर में शनिवार को फैंसी ड्रेस और ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के एलकेजी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में एचके आनंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ केसी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य मनीष आनंद ने स्कूल पहुंचने पर मुख्यातिथि और विशेष अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग कक्षा स्तर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रंगबिरंगे परिधानों में सजधज कर कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। केजी कक्षा के बच्चों के मध्य आयोजित प्रतियोगिता में पुष्टि, रितिका और सेजन ने पहला स्थान हासिल किया, सांची, नायसा, नियुश और दिव्यांश ने दूसरा और अदिव्का, सूर्यांश और ताशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यूकेजी में धानी, पारुल, शौर्य चौहान, आनी शर्मा, आशंश, कृताश, तानिश, आरोही, आनवी, नीमा स्पर्श और यशवर्धन ने बेहतर प्रदर्शन किया। पहली कक्षा की प्रतियोगिता में मिशिका और स्वास्तिक ने पहला, रियांश, दिक्षा, पिंगस, इच्छा दूसरे और कृतिकेश, विवेक, हरशिता, याहवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अथर्व राजेल ने इंद्रधनुष पर सुंदर कविता पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी कक्षा की प्रतियोगिता में उत्कर्ष, यतिन और कार्तिक पहले, नमित, रीवा, अक्षिता चौहान, समायरा, पार्थवी और परिणीता दूसरे और आध्या शर्मा, दिव्यांशी, कौटिल्य, लक्ष्य, प्रेरणा और जाह्नवी तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य आशा सोप्टा, परामर्श दासी, राजश्री ठाकुर सहित अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें