फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसबीआई लाइफ की ओर से विकास प्रबंधक के 63 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई लाइफ की ओर से विकास प्रबंधक के 63 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ। किन्नौर जिले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विकास प्रबंधक के 63 पदों पर भर्ती निकाली है। जिला रोजगार अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इन पदों में 60 अस्थायी और तीन नियमित पद शामिल हैं। विकास प्रबंधक का मासिक वेतन 25 हजार रुपये होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास और स्नातक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों का नाम पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। साक्षात्कार 4 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में होगा। यह साक्षात्कार पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज और रिज्यूमे साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें