फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सत्य प्रकाश बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बुशहर पब्लिक स्कूल नोगली में अभिभावकों की बैठक हुई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। स्कूल के संस्थापक हरदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सत्य प्रकाश नेगी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रेरणा मांटा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा देव राज, आसिफ, संदीपा, रजनी गुप्ता और गीता को समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में विद्यालय की भावी कार्ययोजनाओं और शैक्षणिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस अवसर पर शिक्षक सनम चौहान, आशु रोल्टा, आशा चौहान, सुषमा, प्रेरणा मांटा और बजरंगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें