फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वाद-विवाद, अंग्रेजी भाषण में सतलुज और प्रश्नोत्तरी में रावी सदन बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियाें ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में शुक्रवार को अंतर्सदनीय प्रतियोगिताएं करवाई गईं। छात्र-छात्राओं के लिए कक्षावार वाद-विवाद, अंग्रेजी भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कक्षा छठी से आठवीं के लिए हिंदी वाद-विवाद, नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी भाषण और तीसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। हिंदी वाद -विवाद प्रतियोगिता में सतलुज हाउस प्रथम, यमुना हाउस द्वितीय और ब्यास हाउस तृतीय स्थान पर रहा। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में सतलुज हाउस प्रथम, रावी हाउस द्वितीय और ब्यास हाउस तृतीय रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रावी सदन प्रथम, ब्यास सदन द्वितीय और यमुना सदन तृतीय स्थान पर रहा। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में व्यक्तिगत तौर पर सतलुज सदन की श्रृति शर्मा प्रथम, सतलुज सदन की अमीषी शर्मा द्वितीय और यमुना सदन की रानया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें