फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल नौ मई को पहुंचेगा सत्य साईं का रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । श्रीसत्य साईं बाबा के पावन शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर श्रीसत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। जिला शिमला के चौपाल में यह रथ यात्रा नौ मई को पहुंचेगी। श्रीसत्य साईं सेवा समिति चौपाल यूनिट के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र शर्मा ने बताया कि नौ मई को चौपाल में रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा और रथ चौपाल में रुकेगा। उन्होंने बताया कि श्रीसत्य साईं सेवा संगठन की प्रदेश के सभी जिलों में 135 समितियां और भजन मंडलियां हैं। इस दिव्य प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का मकसद देशवासियों के बीच प्रेमभाव उत्पन्न करना है। जिला शिमला के अलग-अलग स्थान में चलने वाली इस रथयात्रा के माध्यम से श्रीसत्य साईं बाबा की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि लोगों में प्रेम भाव पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि श्रीसत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में हाल ही में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में उनके जन्म स्थान से ‘श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी’ रथों की राष्ट्रव्यापी यात्रा शुरू हुई है। इस यात्रा को प्रेम, शांति और परिवर्तन के आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है। शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य पूरे देश में लोगों में सेवा-भावना और आध्यात्मिक जागृति को प्रेरित करना है। इस रथ यात्रा में वेद मंत्रोच्चारण, भजन, बाल विकास कार्यक्रम जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। उन्होंने सभी भक्तों से आध्यात्मिक उत्थान प्राप्त करने के लिए यात्रा का लाभ उठाने की अपील की है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें