ठियोग की सरयून पंचायत की मेधावी बेटी दीक्षा हेटा
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की सरयून पंचायत की मेधावी बेटी दीक्षा हेटा ने राष्ट्रीय स्तर पर जनरल श्रेणी में जेआरएफ इंग्लिश परीक्षा 99.98 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण की है। दीक्षा को ऑल इंडिया स्तर पर 64वां रैंक हासिल हुआ है। दीक्षा ने इस परीक्षा के लिए कोई कोचिंग नहीं ली है। वह दो बार यूजीसी नेट परीक्षा भी बिना किसी कोचिंग के पास कर चुकी है। दीक्षा के पिता महेंद्र पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं। दीक्षा की प्रारंभिक शिक्षा शिमला के चेलसिया स्कूल और स्नातक सेंट बीट्स से हुई है। दीक्षा की इस सफलता पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और मेधावी बेटी को बधाई दी है।