फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: साक्षी मिस और विजेंद्र के सिर सजा मिस्टर फ्रेशर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
. सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में नए प्रशिक्षुओं का स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान नोगली (बालना) में बीएड के सत्र 2025-2027 के नए प्रशिक्षुओं के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय पेशन टू टीच एंड पावर टू ट्रांसफॉर्म रहा। नए प्रशिक्षुओं के लिए चार राउंड निर्धारित किए गए थे, जिसमें उन्होंने रैंप वॉक के साथ अपना परिचय दिया। कुछ चुनौतियां पार की, अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और अंत में कुछ विशेष प्रश्नों के उत्तर दिए। इस पूरी प्रक्रिया में विजेंद्र ने मिस्टर फ्रेशर और साक्षी ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा मिस कॉन्फिडेंट कृतिका और मिस्टर कॉन्फिडेंट का खिताब अनिकेत ने जीता। वहीं, मिस टैलेंटेड दिव्या और मिस्टर टैलेंटेड का खिताब कुलदीप ने हासिल किया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। पीजी कॉलेज रामपुर के सहायक आचार्य अनिल वर्मा, संस्थान के मुख्य शिक्षा सलाहकार एके गोस्वामी और दीपक शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने नए प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिनमें प्रशिक्षुओं ने पंजाबी, पहाड़ी और हिंदी गानों पर नृत्य किया। समापन पर संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों और सभी प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें