फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरोट स्कूल को मिला नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, रेलवे लाइन टनल के निर्माण में हो रही ब्लास्टिंग से घरों को खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नोग गांव के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के निर्माण में लगी कंपनी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि रेलवे लाइन टनल के निर्माण कार्य के दौरान की जा रही भारी ब्लास्टिंग से घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। कई बार जिला प्रशासन से शिकायत करने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से समस्याओं को लेकर ग्रामीण मिले। गरजा राम, बली राम, रामलाल, कौशल्य देवी, सावित्री देवी, सुरेंद्र कुमार, संतराम, सूरत सिंह, कश्मीर सिंह, राजकुमार और मंजू देवी ने बताया कि सुरंग निर्माण के दौरान उनके घरों की वीडियोग्राफी की गई थी ताकि बाद में किसी नुकसान की स्थिति में मुआवजा दिया जा सके, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा टनल के पास चलने वाले काम के कारण उनके घरों में दरारें आ गई हैं और रातभर काम चलने के कारण सोने में भी समस्या होती है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने आश्वासन दिया कि वे ग्रामीणों को उनका उचित मुआवजा दिलाने के लिए रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन से बातचीत करेंगे। चेताया कि अगर मुआवजा जल्दी नहीं दिया गया, तो एक सप्ताह बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर सुरंग निर्माण का कार्य तब तक रोक दिया जाएगा जब तक मुआवजा नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें