सरस्वतीनगर काॅलेज और क्रिएटिव ट्यूटोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के बीच साईन हुआ एमओयू। स
. काॅलेज और क्रिएटिव अकादमी संजौली के बीच एमओयू हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय डिग्री कॉलेज सरस्वतीनगर और क्रिएटिव अकादमी संजौली (क्रिएटिव ट्यूटोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसायटी) के बीच वीरवार को एक एमओयू हुआ। यह एमओयू लाल बहादुर शास्त्री राजकीय डिग्री कॉलेज, सरस्वतीनगर की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अब सरस्वतीनगर काॅलेज के छात्रों को निशुल्क कॅरिअर काउंसलिंग मिलेगी। समझौते के अनुसार क्रिएटिव अकादमी की ओर से महाविद्यालय में वर्ष में दो बार कॅरिअर काउंसलिंग और स्कॉलरशिप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल से मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक फीस में छूट, निशुल्क कॅरिअर काउंसलिंग, डेमो कक्षाएं, अध्ययन सामग्री और टेस्ट सीरीज जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को एचपीएस, बैंकिंग, यूजीसी नेट, सेट, सीडीसी, टेट, टीजीटी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करेगा।