फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पहाड़ी गीतों पर झूमे लोग, जमकर उड़ा गुलाल

विज्ञापन
रामपुर में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को होली लगाती उनकी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर। स्रोत : जागरूक
विज्ञापन
. मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पदम महल में समर्थकों संग मनाई होली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर समेत ऊपरी शिमला और किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्रों में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मंदिरों में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को रंग लगाया। साथ सामूहिक नाटी भी डाली। रामपुर के पाटबंगला मैदान में डीजे नेशन ने होली उत्सव का आयोजन किया। मैदान में भारी संख्या में युवा एकत्रित हुए। उन्होंने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य लोगों ने होली उत्सव मनाया। डीजे नेशन के अध्यक्ष साहिल सागर ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी डीजे नेशन ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से रामपुर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करता रहेगा। इसके अलावा युवाओं ने टोलियां बनाकर सड़कों पर एक-दूसरे को खूब रंग लगाया। रामपुर के पदम महल में मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उनकी पत्नी डॉ. अमरीन कौर और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने समर्थकों के साथ होली मनाई। समर्थक और कार्यकर्ता दिनभर पदम महल पहुंचते रहे। वहीं, ज्यूरी के कोटला स्थित देवी सिंहासिनी माता मंदिर में माता की मौजूदगी में ग्रामीणों ने होली हर्षोल्लास से मनाई। त्यावल और कोटला गांव के ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की धुन में खूब नाटी डाली। इस मौके पर त्यावल मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, उप प्रधान अमर जीत राणा, सचिव हरि भक्त शर्मा कोटला मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन मेहता, उप प्रधान अविनाश सेवगी, सचिव हरीश खन्ना, भंडारी जगदीश वर्मा आदि मौजूद रहे।

रामपुर में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को होली लगाती उनकी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर। स्रोत : जागरूक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें