फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर कॉलेज की छात्राओं ने जीती अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय कबड्डी में सरस्वती नगर की छात्राओं की शानदार जीत। संवाद
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय नाहन की टीम को पराजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर की छात्राओं ने अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय नाहन की टीम को पराजित किया। यह प्रतियोगिता राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में करवाई गई। इस जीत से सरस्वतीनगर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्य पूनम मेहता ने विजेता कबड्डी टीम की सभी छात्राओं को बधाई दी। प्राचार्य पूनम मेहता ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। सरस्वतीनगर की खिलाड़ियों ने फाइनल में पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ दमदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने बेहतरीन तालमेल और मजबूत टीम भावना का परिचय दिया। इसी के दम पर उन्होंने नाहन महाविद्यालय को मात दी। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। प्राचार्य पूनम मेहता ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह खिलाड़ियों की लगन का नतीजा है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य दिग्विजय चौहान के मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। महाविद्यालय परिवार ने टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें