फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुदामा दास मेहता को प्रधान और राकेश वधवा को सौंपी महासचिव की कमान

विज्ञापन
एयरोसिटी वेलफेयर हाउसिंग सोसाइटी की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : सोसाइटी
विज्ञापन
एयरोसिटी वेलफेयर हाउसिंग सोसायटी ने किया नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


विधायक नंद लाल मुख्य संरक्षक और राजीव अग्रवाल को चुना मुख्य सलाहकार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में रविवार को हिमुडा की एरोसिटी वेलफेयर हाउसिंग सोसायटी की विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य सलाहकार राजीव अग्रवाल ने की। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव करवाए गए। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विधायक नंद लाल को मुख्य संरक्षक और राजीव अग्रवाल को मुख्य सलाहकार चुना गया। सुदामा राम मेहता को सोसायटी के प्रधान की कमान सौंपी गई। सुशील कुमार और अरुण शर्मा को उपप्रधान चुना गया। इनके अलावा राकेश वधवा को महासचिव, अनुज कपूर को संगठन सचिव, अखिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पुनीत अग्रवाल को सह सचिव और वीरेंद्र कुमार किंगसन को प्रचार सचिव चुना गया। विशेष सदस्यों में रवींद्र बंसल, सुषमा मखैक और पवन सूद को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में दीपक मेहता, चैतन्य अग्रवाल, रोबिन सूद, अंकित बंसल, ललित आनंद, अनिल गोयल और चिरु बंसल को चुना गया है। बैठक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुई। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने अपने प्लॉट में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग रखी। उन्होंने अध्यक्ष से कहा कि एरोसिटी में जल्द एक वर्षाशालिका और बस ठहराव का निर्माण किया जाए। साथ ही स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था, पार्क को जल्दी विकसित कर एक आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें