सरस्वती विद्दा मंदिर समोली में मूर्ति स्थापना पर हवन करते हुए
रोहड़ू। सरस्वती विद्या मदिर समोली के प्रांगण में वीरवार को मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर शिव शक्ति धाम के संस्थापक पंडित जोगींदर पाल ज्योति विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सनातन संस्कृति को मजबूत करने व छोटे बच्चों को सनातन संस्कृति की जानकारी व त्योहारों उत्सवों के बारे शिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरस्वती मंदिर के साथ बहती पवित्र पब्बर नदी के तट पर सरस्वती घाट का निर्माण कार्य भी शीघ्र करवाया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केस्टा, प्रधानाचार्य मुकेश, जिला अध्यक्ष सैन राम, ज्ञानी राम भी उपस्थित रहे। संवाद