आनी (कुल्लू)। आनी कॉलेज में इतिहास विभाग समिति द्वारा बीए तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए एकदिवसीय करिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष प्रो. विनोद ठाकुर ने की। इस विशेष सत्र में छात्रों को भविष्य में करियर विकल्पों और उच्च शिक्षा में अवसरों के लिए मार्गदर्शन किया। इस सत्र में अपने वक्तव्य में प्रोफेसर विनोद कुमार ने स्नातक के पश्चात विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग, राज्य स्तरीय परीक्षाओं, लोकसेवा आयोग, पत्रकारिता एवं साहित्य लेखन जैसे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही इन सेवाओं की तैयारी के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। संवाद