डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर के विद्यार्थी पौधारोपण करते हुए: प्रबंधन
रामपुर बुशहर। डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर के विद्यार्थियों ने श्रावणी महोत्सव पर बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कक्षा सातवीं बी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने विद्यालय परिसर और आस-पास विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। विद्यार्थियों ने पौधरोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हरित भविष्य का संदेश दिया। अभियान के दौरान बच्चों ने आज का पौधा, कल की छाया, आज का संकल्प, कल का सुरक्षित भविष्य और धरती का शृंगार, हरियाली का उपहार जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक किया।