फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शमशर जंगल में 120 पौधे रोपे गए, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

कुल्लू के शमशर क्षेत्र के जंगल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान 120 पौधे रोपे गए। यह अभियान हिमालयन हेल्थ, एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया। अभियान में हिमालयन हेल्थ, एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी ने 70 पौधे लगाए। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने 50 पौधे रोपे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालयन हेल्थ, एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अमरचंद चौहान रहे। इस अभियान में करीब 80 लोगों ने भाग लिया। अभियान में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य प्रतिनिधि गुलपाल ठाकुर सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। महिला मंडल शमशर, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं और स्थानीय ग्रामीण भी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। चवाई पंचायत के शमशर वार्ड की सदस्य पदमा देवी ने भी अभियान में भाग लिया। इस दौरान कैंथ, देवदार, रीठा, प्रकेन, दाड़ू और बान सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें