फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शोली में वॉलीबाल प्रतियोगिता 10 सितंबर से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को 41 हजार नगद और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। युवक मंडल शोली की ओर से अश्विनी शर्मा मेमोरियल कप-2026 के तहत पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 10 से 13 सितंबर तक शोली में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में केवल लड़कों की 32 टीमें भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई और रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले को 3,100 रुपये व ट्रॉफी, बेस्ट सेटर, बेस्ट अटैकर, बेस्ट लिब्रो और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 1,500-1,500 रुपये समेत ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। लोकनृत्य प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी, जिसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा। समाजसेवी देवी सिंह, किशोर शर्मा और सूरत राम शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। युवक मंडल शोली के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें