फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी स्कूल में पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
झाकड़ी स्कूल में एक पेड़ मां अभियान के तहत पौध रोपण करते प्रधानाचार्य, विद्यार्थी और पंचायत प्र
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में मंगलवार को एक पौधा मां के नाम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने कहा कि अभियान समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे जागरूक किया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस मौके पर पंचायत प्रधान विशाल मेहता, वार्ड सदस्य रविकांत, सोनिया, सूरजा सहित स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें