आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं बॉटनी सोसायटी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और महाविद्यालय परिसर को हरित और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधा दान कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे दान किए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. पुष्पा गुलेरिया ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से पौधा दान की पहल पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। कार्यक्रम के दौरान दान किए गए पौधों का समुचित दस्तावेजीकरण भी किया गया, ताकि उनके विकास और संरक्षण की नियमित निगरानी की जा सके। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने विद्यार्थियों की इस पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना की।