फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संत निरंकारी मिशन ने किया 101 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के सौजन्य से रोहडू में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में संत निरंकारी मिशन की सभी ब्रांचों के स्वयंंसेवकों और बाहर से आए सहयोगियों ने भाग लिया। इस शिविर में मिशन ने 101 यूनिट रक्तदान से एकत्र किया। कार्यक्रम में एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रमोत्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। संयोजक कृषण लाल फिष्टा ने मिशन नियमित रूप से पूरे भारत में रक्तदान अभियान चला रहा है। 38 वर्षों से भी अधिक समय से 13 लाख से अधिक यूनिट रक्त दान कर चुका है। मिशन ने रक्तदान के अलावा, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और प्राकृतिक आपदाओं में सहायता जैसे कई अन्य सामाजिक कार्य भी किए हैं। इस शिविर में शिमला आईजीएमसी के डॉक्टर सिद्धार्थ गोयल, रोहड़ू आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर महेंद्र शर्मा और उनकी टीम उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें