फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में कई गांवों में भारी भूस्खलन से खतरे की जद में मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारी में भूस्खलन से उपजाऊ भूमि बही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। आनी क्षेत्र में रविवार रात से शुरू हुई भारी बारिश ने पूरे आनी क्षेत्र में तबाही मचा दी है। लगातार बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं एनएच-305 समेत सभी प्रमुख और ग्रामीण सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हो गई हैं। आनी बस सब डिपो से कोई भी बस सेवा नहीं चल सकी। इससे क्षेत्र का संपर्क बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट गया है। बखनाओं पंचायत के शिकारी के नौतोड़ में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बने हुए हैं। यहां नौतोड़ और गाड़ में भारी भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 12 ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि बह गई है। पंचायत प्रधान अमित कुमार उर्फ बॉबी ने बताया कि राजकुमार, निहाल चंद, देवेंद्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रामलाल और वीर सिंह सहित कई ग्रामीणों की जमीन पूरी तरह नष्ट हो गई है। प्रभावित किसानों के सेब के बागीचे भी नष्ट हो गए हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, शमशर-गुगरा सड़क मार्ग पर बिलाओल के पास पहाड़ी दरक गई, जिससे सड़क पर मलबा और विशालकाय जंगली पेड़ गिर गए। यह मंजर स्थानीय लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं और कई मकानों के लिए भी खतरा मंडरा रहा है। आनी के तराला गांव में लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया। उधर, एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। कई गोशालाओं को खतरे की जद में देखते हुए खाली करवाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन की ओर से नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें