फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मिस्टर वीनस संस्कार और मिस वीनस बनीं मुस्कान

विज्ञापन
वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर में विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने किया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि और स्कूल के प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। समारोह में मिस्टर वीनस संस्कार चौहान और मिस वीनस के खिताब से मुस्कान ठाकुर को सम्मानित किया गया। मिस्टर पर्सनालिटी आदित्य ठाकुर और मिस पर्सनालिटी स्वस्तिका ठाकुर, मिस्टर फेयरवेल अक्षित डोगरा और इशिका सिंह को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। सुरेश ठाकुर और बबलेश ठाकुर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर में विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें