फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संजीवनी सहारा समिति ने दी 15 हजार की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
अग्निपीढि़त परिवार को आर्थिक सहायता सौंपते संजीवनी सहारा समिति के सदस्य
विज्ञापन
रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने कुटाड़ा गांव में अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिकी सहायता प्रदान की है। शनिवार को समिति ने श्याम लाल को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। छह दिसंबर की रात को कुटाड़ा में श्याम लाल के घर में आग लग गई थी। इस कारण उनके छह कमरों का मकान जलकर राख हो गया था। इसमें श्याम लाल की माता दुशरी देवी का आग में झूलसने से निधन हो गया था। समिति के सदस्यों ने घटनास्थल पर जाकर अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी। समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि संजीवनी सहारा समिति अभी तक लगभग पचास लाख से ऊपर की मदद कर चुकी है। संजीवनी सहारा समिति में 270 से अधिक सदस्य हैं। इनके सहयोग से जनसेवा के कार्य निरंतर चलते आ रहे हैं। इस मौके पर उप प्रधान प्रेम ठाकुर, सह सचिव सागर राठौर, प्रेस सचिव रविंदर शर्मा, सुरेंदर रेटका, कुशाल नेगी, प्रीतम राठौर, चमन लाल बांशटू, सुदेश मुल्टा और दीक्षित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें