राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सराहन में स्कूल प्रबंधन कमेटी बैठक के दौरान चर्चा करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन में स्कूल प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा की अध्यक्षता में एसएमसी की आम बैठक का आयोजन किया गया। अभिभावकों की आम बैठक में सर्वसम्मति से संजीत चौहान को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यापक सदस्यों में भावना कंवर, दिनेश चौहान और सुषमा देवी सहित अन्य 14 अभिभावकों को सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीत चौहान ने बताया कि स्कूल की समस्याओं और बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्कूल के छात्रों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने के लिए अभिभावकों और स्कूल स्टाफ के साथ मिल कर काम किया जाएगा।