फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिला वर्ग में शान ए बलसन और फागू ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
ठियोग के नेहरू मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
ठियोग के नेहरू मैदान में चल रही चार दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

कबड्डी में संजौली और ठियोग के बीच होगा खिताबी मुकाबला


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के नेहरू मैदान में चार दिवसीय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन वीरवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में शान ए बलसन और फागू की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। शान ए बलसन ने रियासत ए बलसन को 15-6, 15-11 के सीधे सेटों में हराया, जबकि एमपीएस फागू ने संजौली को तीन सेट तक चले मुकाबले में 15-8, 7-15, 15-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। वीरवार को कबड्डी प्रतियोगिता भी हुई। संजौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संजौली ने ठियोग टाइटन को 32-13 के आसान मुकाबले में हराया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चियोग और ठियोग की टीम के बीच हुआ। ठियोग ने एक तरफा मुकाबले में चियोग की टीम को 39-8 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शहीद भगत सिंह खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं में टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संचार करना है। मैचों का संचालन राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी बलबीर सूरी की टीम की ओर से किया जा रहा है। समाजसेवी भगवान दास ने खिलाड़ियों के लिए चार दिन तक भोजन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें