फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
किन्नौर महोत्सव में आयुर्वेदिक और रिकांगपिओ कॉलेज ने लगाया निशुल्क जांच शिविर। स्रोत : कॉलेज प्
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान चार दिन निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ के उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ की ओर से शिविर लगाया जा रहा है। इसमें आयुर्वेदिक विभाग रिकांगपिओ भी सहयोग दे रहा है। शिविर 2 नवंबर तक मेला मैदान रिकांगपिओ में लगेगा। महाविद्यालय के उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. मोहित प्रकाश ने बताया कि इस शिविर में लोग निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ ले सकते हैं। चार दिवसीय शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों के साथ महाविद्यालय के उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ के स्वयंसेवी भी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें