फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थरोच स्कूल भवन निर्माण व जीर्णोद्धार के लिए 64 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकास की बात : स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। प्रदेश सरकार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरोच के नए विद्यालय भवन निर्माण के लिए 28 लाख रुपये और विद्यालय के ऐतिहासिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए 36 लाख रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस कार्य के लिए 10 लाख रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाछड़ के भवन निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। विद्यालय भवनों के निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरोच के प्रधानाचार्य भोपिंदर सिसौदिया, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सोहन नोकटा एवं सदस्यों, स्कूल प्रबंधन समिति छाछड़, ग्राम पंचायत थरोच की प्रधान वर्षा, उपप्रधान सतीश सिसौदिया, पंचायत प्रतिनिधियों, वीना पोटन, सविंदरा दत्ता, लाल सिंह पोटन तथा क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू , शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष रजनीश किमटा का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस चौपाल के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत थरोच के उपप्रधान सतीश सिसौदिया ने कहा कि यह स्वीकृति केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी शिक्षा एवं विकास से जुड़े कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें