फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चालकों की हड़ताल जारी रही तो रोहड़ू में 150 बस रूट हो सकते हैं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों ग्रामीणों, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों और दैनिक आवाजाही करने वाले लोगाें की बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। प्रदेश में परिवहन निगम के चालकों की हड़ताल के बीच रोहड़ू डिपो में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चालकों की भर्ती प्रक्रिया बुधवार सुबह शुरू की गई। डिपो में चालक के 20 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके तहत कुल 34 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। प्राप्त आवेदनों की जांच के दौरान छह आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। इसके बाद 28 अभ्यर्थियों को ड्राइविंग परीक्षण के लिए पात्र पाया गया। दिनभर चली चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का ड्राइविंग टेस्ट लिया गया, जिसमें अधिकांश उम्मीदवार निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके। शाम तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अभ्यर्थियों में से केवल पांच उम्मीदवार ही ड्राइविंग परीक्षण में सफल हो पाए थे। वहीं, रोहड़ू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रवि रंजन चौहान ने बताया कि चालक भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। अभी तक केवल पांच अभ्यर्थी परीक्षण में सफल हुए हैं, जबकि दो-तीन उम्मीदवारों का परीक्षण अभी शेष है। उनके अनुसार अंतिम रूप से छह या सात अभ्यर्थी ही चयनित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि शेष रिक्त पदों को भरने संबंधी आगामी कार्रवाई सरकार और निगम मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार की जाएगी। फिलहाल, डिपो में चालक पदों की कमी बनी हुई है, जिससे परिवहन सेवाओं के संचालन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें