फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चित्रकला में साक्षी प्रथम और रेहान रहे द्वितीय

विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज दिव्यांग सेवा विंग की ओर से जागृति स्पेशल स्कूल रोहड़ू में कार्यक्रम में भाग ले
विज्ञापन
रोहड़ू। ब्रह्माकुमारीज दिव्यांग सेवा विंग ने राज्यस्तरीय दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं सशक्तीकरण अभियान के तहत जागृति स्पेशल स्कूल रोहड़ू में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थान की प्रधानाचार्य राज जामटा और अधीक्षण अभियंता बलवीर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिमला से आए बीके यशपाल ने दिव्यांग बच्चों को मेडिटेशन का अनुभव कराया। बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में कुमारी साक्षी ने प्रथम और रेहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था के दिव्यांग बच्चों के सशक्तीकरण कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। इस मौके पर विशेष शिक्षिकाओं में पूनम राठौर, लवली ठाकुर, सावित्री चौहान, ममता सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें