रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान कलना (नोगली) के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में साक्षी और जानवी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं सपना शर्मा 90 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सरस्वती शर्मा ने 88 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान रहीं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि सत्र 2020-22 में सभी प्रशिक्षुओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, सचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सतरूपा मेहता और निर्मला आनंद ने प्राचार्य, शिक्षकों और अव्वल रहे छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।