निरमंड (कुल्लू)। चायल पंचायत के ब्रामगढ़ महिला मंडल सगोफा की महिलाओं ने वीरवार को मासिक बैठक की। बैठक के बाद महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने क्षेत्र की नालियों और रास्तों को संवारा। गांव से बाहर के रास्तों को भी साफ किया। कंटीली झाड़ियों को काटा गया। महिलाओं ने राजकीय प्राथमिक स्कूल सगोफा के परिसर के पिछले हिस्से पर कंटीली झाड़ियों और आसपास कूड़ा उठाया। कचरे का उचित निपटारा किया गया। महिला मंडल की प्रधान उर्मिला ठाकुर ने बताया कि बैठक में सभी महिलाओं ने मासिक आय-व्यय और सामाजिक गतिविधियों की चर्चा की। महिलाओं ने गांव के इंटरलॉक रास्तों और गांव की निकासी नालियों को साफ किया। उन्होंने सभी से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को साफ रखना सभी का कर्तव्य है। उर्मिला ठाकुर ने सभी से कूड़ा इधर उधर न फेंके का आह्वान किया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग करें। इस मौके पर महिला मंडल की सचिव मीरा ठाकुर, सदस्या रीना ठाकुर, तारा देवी, डोलमा देवी, किरण कुमारी, सोनू, नीमा और आमलू देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।