फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भद्राश से सोबली तक सड़क पर लगाए जाएं सुरक्षा साइन बोर्ड

विज्ञापन
रामपुर के भद्राश से सोबली तक सड़क सुरक्षा को लेकर युवक मंडल ने सौंपा ज्ञापन। स्रोत : युवक मंडल
विज्ञापन
.युवक मंडल खनेवली के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
विज्ञापन

. जांच समिति का गठन कर स्थान चिह्नित करे लोक निर्माण विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भद्राश-रोहड़ू संपर्क मार्ग पर सुरक्षा साइन बोर्ड लगाने की मांग उठी है। युवक मंडल खनेवली ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई। युवक मंडल ने विभागीय स्तर पर समिति का गठन करके साइन बोर्ड के लिए स्थान चिह्नित करने की मांग भी उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से युवक मंडल के प्रधान मूल राज और सचिव मनीष कुमार ने कहा कि भद्राश-रोहड़ू संपर्क सड़क पर विशेष रूप से भद्राश से सोबली के बीच के हिस्से पर कई जोखिम भरे चीखे मोड़ हैं। इन स्पॉट पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन खतरनाक मोड़ों पर न तो सड़क सुरक्षा के साइनबोर्ड लगाए हैं और न ही गति सीमा, चेतावनी और दुर्घटना संभावित क्षेत्र के संकेत चिह्न हैं। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग उठाई है कि विभाग एक संयुक्त जांच समिति का गठन करे, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि शामिल हों। समिति का कार्य यह होना चाहिए कि वह भद्राश से सोबली खंड पर भौतिक रूप से निरीक्षण और सर्वेक्षण करे, ताकि उन सभी स्थानों की सही पहचान की जा सके, जहां सड़क संकेतकों, क्रैश बैरियर या अन्य सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता से इस संबंध में जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें