फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर पहुंची कांग्रेस सेवादल की सद्भावना यात्रा

विज्ञापन
रामपुर में सद्भावना यात्रा निकालते सेवादल के कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस सेवादल की शुरू की गई हिमाचल सद्भावना यात्रा सोमवार को रामपुर पहुंची। रामपुर के पद्म महल परिसर पहुंचने पर सेवादल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा की अगुवाई में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रा के माध्यम से रामपुर के साथ-साथ झाकड़ी, ज्यूरी और अन्य स्थानों में लोगों को प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया गया। इसके बाद यात्रा किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के लिए निकलेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त से शुरू हुई सद्भावना यात्रा प्रदेश के 50 ब्लॉकों का सफर तयकर 9 सितंबर को धर्मशाला में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवादल जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार के आठ वर्ष और प्रदेश सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में देश और प्रदेश की जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। देश और प्रदेश का हर नागरिक भाजपा सरकार से दुखी है।
उन्होंने कहा कि रामपुर से किन्नौर, काजा, लाहौल स्पीति, कुल्लू होते हुए यह यात्रा मंडी और हमीरपुर होते हुए धर्मशाला में समाप्त होगी। इस मौके पर विधायक नंदलाल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डीडी कश्यप, दीपक सूद, पंकज बराड़, अनिरुद्ध बिष्ट, खेलचंद नेगी, राजेंद्र ठाकुर, आनंद नेगी, मुकेश शर्मा, अंकुर शर्मा, प्रिंस शर्मा, मनीष और मोहन भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें