फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में बर्फबारी के दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौटा जन जीवन

विज्ञापन
किन्नौर जिले के रिकांगपिओ कल्पा संपर्क मार्ग पर बर्फ में मिटटी डालते लोक निर्माण विभाग के मजदू
विज्ञापन
जिले की अधिकांश ग्रामीण सड़कें दूसरे दिन भी यातायात के लिए अवरुद्ध
विज्ञापन


सड़क बहाली में जुटे 250 मजदूर और एक दर्जन मशीनें

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। बर्फबारी के कारण जनजातीय जिला किन्नौर में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वीरवार को हुई बर्फबारी के बाद जिले की अधिकांश सड़कों पर यातायात ठप है। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले के छह रूटों पर ही परिवहन निगम की बसें चल रही हैं। वहीं, किन्नौर जिले में शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। समूचे जिले में रात के समय पारा गिरने से तापमान शून्य से करीब दो डिग्री नीचे जा रहा है। जिले में चार से 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के कारण जिले के अधिकांश गांव यातायात सुविधा से वंचित हो गए हैं। कल्पा, निचार और पूह खंड की अधिकतर ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई थी। जिले में वीरवार को बर्फबारी के कारण 47 बंद हो गई थीं, जिनमें से लोक निर्माण विभाग ने 12 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। सड़कों में बर्फबारी और फिसलन के कारण वाहनों का चलना खतरों भरा बना हुआ है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करना मुश्किलों भरा बना हुआ है। बर्फबारी से बाधित छितकुल, ठंगी, नेसंग, ग्रामंग थ्वारिंग, चुलिंग, लिप्पा, कुन्नोचारंग और तरखा सड़क की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। हालांकि, जिले में बिजली और पेयजल आपूर्ति की अब तक कोई समस्या नहीं है। लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन डीके सेन ने बताया कि जिले की 47 सड़कों में से 41 सड़कों से बर्फ हटाकर बहाल किया गया है। सड़कों को बहाल करने में 250 मजदूर और 12 मशीनें तैनात की गई हैं। बर्फबारी से बाधित जिले की छह सड़कों को शनिवार दोपहर बाद तक बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



निचार, बरी, बड़ाकंबा, चगांव, भावावैली और सांगला सड़क को छोड़कर सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों को नहीं भेजा गया। ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के कारण बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। - पीयूष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रिकांगपिओ

किन्नौर जिले के रिकांगपिओ कल्पा संपर्क मार्ग पर बर्फ में मिटटी डालते लोक निर्माण विभाग के मजदू

किन्नौर जिले के रिकांगपिओ कल्पा संपर्क मार्ग पर बर्फ में मिटटी डालते लोक निर्माण विभाग के मजदू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें