फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काशापाट में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
काशापाट में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत :
विज्ञापन
पंचायत प्रधान पुष्पा ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जितने लगेंगे चौके-छक्के, उतने रोपे जाएंगे पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट में युवक मंडल काशा की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू ने प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने रिबन काट कर 45वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचायत के उपप्रधान पन्ना लाल कश्मीरी, वार्ड सदस्य रोशनी ठाकुर, विक्की सनाटू, राकेश और सुरेश विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। युवक मंडल काशा के अध्यक्ष जालम साहनी व पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष जालम साहनी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जितने चौके-छक्के लगेंगे, उतने ही पौधे रोपे जाएंगे। युवक मंडल काशा की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। मुख्य अतिथि पुष्पा सनाटू ने आयोजक कमेटी की प्रतियोगिता करवाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए, ताकि युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। खेलों से अनुशासन और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। युवाओं से खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर आयोजक कमेटी के जगदीश डाहरी, निखिल जेलधार, अरविंद साहनी, रोहित साहनी, मान सिंह साहनी, अनूप जैन और सुभाष भंडारी सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें