ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के करागला पंचायत के बेवठ में 22 जनवरी को स्वर्गीय भूषण मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में हर टीम से आठ खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51,000 हजार नकद राशि और उपविजेता को 21,000 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट बैट्समैन समेत अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। क्लब के अध्यक्ष शशि मेहता ने कहा कि हर साल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस साल भी प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। क्लब के सदस्य राकेश ठाकुर, निखिल मेहता, जितेंद्र चौहान और वीर सिंह पप्पू ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।