फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्रामीण बैंक संघ ने लाभार्थी को सौंपा 2 लाख का चेक

विज्ञापन
ठियोग में जीवन ज्योति योजना के तहत पात्र लाभार्थी को सौंपा 2 लाख का चेक। स्रोत : बैंक प्रबंधन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का बीमा दावा चेक लाभार्थी को सौंपा। यह चेक स्वर्गीय सुरेश निवासी डकाना ठियोग की पत्नी सरिता देवी को प्रदान किया गया। सुरेश का निधन हृदय गति रुकने के कारण हुआ था। वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे, जिसकी वार्षिक प्रीमियम राशि मात्र 436 रुपये है। योजना के तहत नामांकित होने के कारण उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह चेक बैंक के सहायक प्रबंधक शैलेंद्र और कर्मचारी सरिता ने परिजनों को सौंपा। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की बीमा योजनाएं आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं और कम प्रीमियम में जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें