कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में 21 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रोड सेफ्टी क्लब और पूर्व छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध करवाना है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार शिविर में प्रशिक्षित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और अल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों ने कुमारसैन क्षेत्र की लोगों, सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।