यातायात नियमों की अवहेलना करने पर आरटीओ रामपुर ने की कार्रवाई। संवाद
आरटीओ कार्यालय की टीमें एनएच और संपर्क मार्गों पर चालकों पर कस रही शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर करीब चार लाख, 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। कार्यवाहक आरटीओ जसपाल नेगी की अगुवाई में आरटीओ कार्यालय की टीमें राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर वाहनों की दस्तावेज जांच रही हैं। कई संपर्क मार्गों पर भी नाका लगाकर वाहनों के दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। वजीर-बावड़ी में वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई और 18 से 25 जुलाई तक करीब चार लाख रुपये तक जुर्माना वसूला गया। कार्यवाहक आरटीओ जसपाल नेगी ने बताया कि रामपुर में एक सप्ताह में करीब 4 लाख,10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के करीब 65 चालान किए गए हैं। वीरवार को 65 चालानों से एक लाख, 95 हजार रुपये वसूले गए। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।