संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में यूजी सत्र 2024-2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न विषयों के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते हैं। गौर हो कि रामपुर कॉलेज में नए सत्र के लिए 22 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। एमए अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र, गणित और एमकॉम में स्नातकोत्तर और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों के लिए सरकारी कॉलेज रामपुर में सत्र 2024-25 में प्रवेश ले सकते हैं। इन विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई तक महाविद्यालय की वेबसाइट https://gbpmgcrampur.edu.in पर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट या महाविद्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि कॉलेज में नए यूजी सत्र में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।