फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा में 50 लाख से बनेगी पोर्टेबल लिफ्ट, 10 लाख से बनेगा रेस्ट हाउस का गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस बाली ने नारकंडा में किया 3 दिवसीय स्की स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने मंगलवार को नारकंडा पहुंचकर स्की स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर नारकंडा के स्की स्लोप धोमड़ी में 50 लाख रुपये की लागत से पोर्टेबल लिफ्ट लगाने और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नारकंडा के पास धोमड़ी स्की स्लोप की ओर 10 लाख रुपये की लागत से गेट का निर्माण करने की भी घोषणा की। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष बाली ने नारकंडा में स्की स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 10 से से 12 फरवरी तक चलेगी। बाली ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हमेशा आयोजित की जानी चाहिए, जिससे हमारे आने वाले युवाओं को नई दिशा मिल सके। नारकंडा में स्नोबोर्ड चैंपियनशिप एक प्रमुख आयोजन है, जो देश-विदेश के खिलाड़ियों को आकर्षित करता है। इस चैंपियनशिप में खिलाड़ी अपनी गति और कौशल दिखाते हैं और विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि नारकंडा साहसिक पर्यटन के लिए एक आदर्श गंतव्य है। यहां के बर्फीली पहाड़ियां, गहरी घाटियां और शांत वातावरण साहसिक प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं। यहां के प्रमुख साहसिक गतिविधियों में स्नो बोर्डिंग के अतिरिक्त स्कीइंग और ट्रैकिंग व कैंपिंग भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया और पर्यावरण को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर कुमारसैन के एसडीएम मुकेश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, रूपेश कंवल,
देविंदर राजटा, चेत राम वर्मा, अमित वर्मा, राजेश शर्मा, कमल शर्मा, नरेश कैंथला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें