कन्या स्कूल रामपुर में अभिभावकों को स्कूल के विकास की भूमिका बारे किया जागरूक। संवाद
कन्या स्कूल में समुदाय संग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में मंगलवार को एक दिवसीय समुदाय संग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा के तहत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्कूल विकास के लिए अभिभावकों की भूमिका के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में प्रवक्ता मूल राज कपूर और रविंद्र जेबीटी स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। स्रोत व्यक्तियों ने अभिभावकों की शक्तियां, स्कूल विकास में भूमिका और योगदान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सभी सदस्यों को सामुदायिक संग्रहण, मूल्यवान, गुणात्मक शिक्षा, एमडीएम पोषण और विकलांग बच्चों की समस्या के बारे में जानकारी दी। स्रोत व्यक्तियों ने सदस्यों को राइट टू एजुकेशन एक्ट-2009 और नई शिक्षा नीति-2020 के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में रामपुर खंड के लगभग 100 सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर बीआरसी ऑफिस से नियुक्त मोनू, सीता देवी और स्थानीय स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।