फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोनी, कशिश का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में अंतर विश्वविद्यालय विजेताओं का स्वागत करते कॉलेज प्राचार्य : प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बुधवार को अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के विजेता रोनी राणा और कशिश नेगी का स्वागत किया। रोनी राणा और कशिश नेगी ने हाल ही में अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई विश्वविद्यालय के सत्यभामा इंस्टिट्यूशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 10 से 14 मार्च तक किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर युवा महोत्सव ग्रुप 1 की समिति के समन्वयक डॉ. नरेंद्र नेगी, सदस्य प्रो. प्रियंका, डॉ. अजेंद्र नेगी, प्रो. अंजलि नेगी, प्रो. विक्की प्रभात, अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें