फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सीमा ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रबंधन पर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सीमा काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मंगलवार को प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसके तहत स्वयंसेवियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रबंधन पर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें ऑनलाइन वीडियो, स्लोगन, पोस्टर और घर-घर जाकर लोगों को प्लास्टिक के प्रबंधन को लेकर जागरूक किया। अभियान में 100 से अधिक स्वयंसेवियों ने योगदान दिया। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक से महाविद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया गया। स्वयंसेवियों ने प्लास्टिक से फूलदान, फूलों की क्यारियां, गमले, दीवार और अन्य मनमोहक वस्तुएं बनाईं। एनएसएस इकाई सीमा पिछले दो सालों से लगातार प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चल रहा है। स्वयंसेवियों द्वारा क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश नारटा और प्रो. संधीरा देवी ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। भविष्य में ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें