फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिखा फेर के साथ बसाहरा में नवनिर्मित शिवालय की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
13 देवी-देवताओं के साथ सैकडों लोग बने कार्यक्रम के साक्षी, देवी-देवताओं के साथ जमकर डाली नाटी
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत बसाहरा गांव में दत्त महाराज देवता साहिब बसाहरा देवता के मंदिर के साथ नवनिर्मित शिवालय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मंगलवार को धूमधाम से हुई। इस दौरान क्षेत्र के 13 देवी-देवताओं ने भाग लिया और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शिखा पूजन की मुख्य रस्म निभाई गई। इस दौरान देवी-देवताओं में देवता साहिब बिजणू गोपालपुर, देवता साहिब मझेवली, देवता साहिब महारूद्र काजल गसो, देवता साहिब राई नाग, रांवी पोथी, देवता साहिब गानवीं, देवता साहिब बौंडा, देवता साहिब मझगांव, देवता साहिब देवठी, देवता साहिब डंसा, देवता साहिब रचोली, महामाई मुनिश और देवता साहिब चंबू झाकड़ी शामिल रहे। इस दौरान सैकड़ों लोग मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। मंदिर पहुंचने पर देवता साहिब का वाद्ययंत्रों की धुनों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा में 9 गांवाें के आसपास के क्षेत्र की जाई जोंती, भांजा-भांंजी, देवताओं के कारदार और अन्य मेहमान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवी-देवताओं के साथ नाचते रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देवताओं का मिलन और देवताओं के साथ देवलुओं का नृत्य रहा। शिखा पूजन की रस्म नवनिर्मित मंदिर की छत पर मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इस दौरान सभी देवलूओं के लिए मंदिर कमेटी की ओर से धाम की व्यवस्था भी की गई थी। काष्ठकुणी शैली में बनकर तैयार हुए भव्य मंदिर पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आई है। बसाहरू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बिहारी लाल और मोतमीन शिव सिंह ठाकुर ने बताया कि शिखा पूजन की रस्म के साथ ही देवता महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। सबसे पहले गसो देवता ने मंदिर में फेर निकाला और मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद कलश का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद बुशहर रियासत के दतात्रेय देवता ने कलश को स्थापित किया। कलश लगाने के बाद पूर्ण आहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा का समापन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद मंडी लोकसभा प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्मित मंदिर के लिए उन्हें बधाई दी है। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और देर शाम तक नाटी का दौर चलता रहा। कमेटी के सदस्यों कहा कि मंदिर के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह सहित गावों के लोगों ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें