फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के एनसीसी कैडेट्स ।
रोहड़ू। आठ एचपी बटालियन रामपुर बुशहर की ओर से किन्नौर जिले के कल्पा में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सिरकेक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में काॅलेज के 33 कैडेट्स ने भाग लिया। रोहड़ू कॉलेज के कैड्टेस ने 15 संस्थानों को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। शिविर में कैडेट्स ने व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों ही स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लेखन प्रतियोगिता में सीपीएल विशाल ने स्वर्ण और कैडेट हिमांशी जमवाल ने रजत पदक जीता। हिमांशी ने सेक्शन बैटल ड्रिल में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सार्जेंट शिवांश सरस्वती ने एकल गायन में रजत और वाद्ययंत्र वादन में स्वर्ण पदक जीता। उन्हें सर्वश्रेष्ठ कैडेट (एसडी) का सांत्वना पुरस्कार भी मिला। एलसीपीएल अंशिका ने एकल गायन में कांस्य और वाद्ययंत्र वादन में स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर स्प्रिंट में कैडेट लक्ष्य भारद्वाज ने रजत पदक, ड्रिल स्क्वायर टेस्ट में सार्जेंट मोद प्रदा ने कांस्य और एकल नृत्य में स्वर्ण पदक जीता। सीपीएल चेतन राणा ने भी एकल नृत्य में स्वर्ण पदक हासिल किया। सामूहिक प्रतियोगिताओं में भी काॅलेज का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। रस्साकशी में 12 कैडेट्स की टीम ने रजत पदक जीता। यह उपलब्धि एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. विनीत मेहता (कैंप एडजुटेंट) के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हासिल की। काॅलेज के निदेशक डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने सभी विजेता कैडेट्स को बधाई दी।
फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के एनसीसी कैडेट्स ।