सरस्वतीनगर काॅलेज में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी। स्रोत: काॅलेज प्र
सरस्वतीनगर काॅलेज में किया साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर की अंग्रेजी साहित्यिक समिति ने साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया। काॅलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता के नेतृत्व में आयोजन हुआ। इस अवसर पर संजौली कॉलेज शिमला से डॉ. हर्षवर्धन खिमटा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन समिति की संयोजक डॉ. मोनिका रैना, सदस्य प्रो. विजयलक्ष्मी और प्रो. प्रियंका ने किया। इस दौरान कविता पाठ, नाटकीय एकालाप, पुस्तक आवरण डिजाइन, रचनात्मक लेखन और क्विज प्रतियोगिताएं करवाई गईं। डीएवी सरस्वतीनगर और पीएमश्री मॉडल स्कूल सरस्वतीनगर समेत कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुस्तक आवरण प्रतियोगिता में स्नेजा ने प्रथम और वीनस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लघु कथा लेखन में सहेली ने पहला, अनामिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नाटकीय एकालाप प्रतियेागिता में यूनिक ठाकुर ने पहला, प्रांजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नात्तरी प्रतियोगिता में रूपाक्षी ने प्रथम और मनस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में जतिन ने पहला और मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।