फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्क्रीनिंग परीक्षा में रोहड़ू के शिक्षकों का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू के शिक्षकों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की स्क्रीनिंग परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है और प्रदेश के शीर्ष 10 में स्थान बनाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत वर्मा ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रदेश के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक अक्षय शर्मा (व्याख्याता गणित), वीना शर्मा (व्याख्याता इतिहास), दविंदर चौहान (व्याख्याता शारीरिक शिक्षा), नीरज शर्मा (व्याख्याता अर्थशास्त्र) और जगजीत ठाकुर (शारीरिक शिक्षक) शामिल हैं। परीक्षा में पास हुए शिक्षकों में कैलाश सुंडेता, सुलक्षणा वर्मा, अनीता बिष्ट, मीनाक्षी चौहान, दिनेश खुराना, सुमिता खुराना, दिनेश ठाकुर, दीक्षा ओल्टा, संजीव चौहान, रंजना शर्मा और रीना झगटा शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि पर शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें