फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आठ वर्षों से ठंडे बस्ते में राेहड़ू-सुंगरी-ज्यूरी भारतमाला प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2017 में तैयार की गई थी सड़क के विस्तारीकरण की तीन हजार करोड़ रुपये की डीपीआर
विज्ञापन


सालों से क्षेत्र के लोग ताक रहे केंद्र की राह, कागजी कार्रवाई में उलझा मामला
राजेश हंसरेटा

रोहड़ू। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत रोहड़ू से वाया सुंगरी-ज्यूरी सड़क के विस्तारीकरण की योजना आठ वर्षों से ठंडे बस्ते पड़ी हैं। हालत यह है कि यह योजना डीपीआर से आगे नहीं बढ़ सकी है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है, वहीं क्षेत्र के हजारों बाशिंदे बेहतर आवागमन की सुविधा से भी महरूम हैं। भारत माला प्रोजेक्ट योजना के तहत रोहडू से ज्यूरी तक 143 किलोमीटर लंबी सड़क को डबललेन बनाने की योजना था। इसके लिए तीन हजार करोड़ रुपये की डीपीआर वर्ष 2017 में तैयार की गई थी। मार्ग में दो सुरंगों का निर्माण भी किया जाना था, जिससे लोग कम समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते थे, लेकिन यह योजना डीपीआर तैयार करने के बाद आगे नहीं बढ़ सकी है। 143 किलोमीटर सड़क का निर्माण चार चरणों में करने की योजना को तैयार किया गया था। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत डबललेन सड़क निर्माण की बाट जोह रहे क्षेत्र के लोग निराश हैं। उन्होंने सरकार से सड़क के विस्तारीकरण के कार्य को जल्द शुरू करने की मांग की है। सुंगरी निवासी केवल राम नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार का भारतमाला प्रोजेक्ट आठ वर्षों के बाद भी सिरे नहीं चढ़ सकी है। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने स्वंय सड़क के निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन आज तक योजना ठंडे बस्ते पड़ी है। उन्होंने मांग उठाई कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जल्द सड़क का विस्तारीकरण किया जाए। एनएच के सहायक अभियंता मनोज भारद्वाज ने बताया कि अभी सड़क निर्माण की ऐसी कोई भी योजना उनके पास नहीं है।
कोट्स
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़क के विस्तारीकरण की योजना तो बनाई गई थी, लेकिन अभी भी सड़क की देखरेख का कार्य लोक निर्माण विभाग ही कर रहा है।
सतीश ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें